फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 13.59 करोड़ रुपये से चार तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
अमृत 2.0 के अंतर्गत चयनित तालाबों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जल सरंक्षण के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में चार तालाबों को जीर्णोद्धार के लिए चयनित किया गया है। इसमें बनबीरपुर, गद्दोपुर, पालिया शाहबदी और कुशमाहा स्थित तालाब का जीर्णोद्धार किए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। सबसे पहले बनबीरपुर स्थित तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस पर 13.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने गद्दोपुर व पलिया शाहबदी स्थित तालाबों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अन्य तालाबों और सरोवरों के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र निविदा आमंत्रित करते हुए कराए जाने के निर्देश दिए। इस योजना में तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ जनमानस की सुविधा के लिए बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। टाॅयलेट और वाॅकिंग पाॅथ का निर्माण भी प्रस्तावित है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर क्षेत्र के तालाबों व सरोवरों को जल सरंक्षण और जनमानस के सुविधार्थ सार्वजनिक मनोरंजक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता राजवीर सिंह व अवर अभियंता अमित जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें