फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दूध पीने से चार बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार

Mon, 21 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के भवानीपुर ताजपुर गांव में चार बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल चारों बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार शाम भवानीपुर निवासी रमेश के दो बच्चे शुभी (तीन वर्ष) और एस (छह वर्ष) की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों को उल्टी होने के साथ शरीर में सुस्ती महसूस हुई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक अखिलेश वर्मा ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी अमरजीत के दो बच्चे आयुष (छह वर्ष) और आयुषी (तीन वर्ष) भी बीमार पड़ गए। उन्हें भी उल्टी होने लगी। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक अखिलेश वर्मा ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चारों बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सक अखिलेश वर्मा ने बताया कि बच्चों में दिखाई दे रहे लक्षणों के आधार पर फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा था। बच्चों के पिता अमरजीत और परिजनों ने बताया कि गांव में उनके पड़ोसी के यहां गाय ने बच्चे को जन्म दिया था। बच्चों ने उसी गाय का पहला दूध पिया था। दूध पीने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई और उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें