फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खेल दिवस पर रखी जाएगी रामनगरी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की नींव

Thu, 27 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खेल दिवस पर रामनगरी को आधुनिक खेल सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है। राजघाट के पास ब्रह्मकुंड टेंट सिटी से कुछ दूर खाली पड़ी करीब 2800 वर्गमीटर जमीन पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत प्रस्तावित इस परियोजना का 29 अगस्त को शिलान्यास किया जाएगा। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह परिसर तीन मंजिला होगा।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अलग-अलग खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें बास्केटबॉल कोर्ट, जिमनास्टिक हॉल, टेबल टेनिस कक्ष और बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। कुश्ती के अभ्यास के लिए रेसलिंग कोर्ट भी होगा। योग समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए मल्टी-पर्पज हॉल तैयार किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों के अभ्यास के लिए एक ही परिसर में सुविधाएं मिल सकेंगी।

परिसर को खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। यहां कैफेटेरिया और किचन की सुविधा होगी, जहां खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पार्किंग, अत्याधुनिक शौचालय और चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। तीन मंजिला भवन में खेल गतिविधियों के साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बनने से शहर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण का बेहतर माहौल मिलने से नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संवाद
इनसेट -
युवाओं को मिलेगा बेहतर खेल वातावरण
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि यह परियोजना युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इससे जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



इनसेट : एक परिसर में कई खेलों की सुविधा

बास्केटबॉल — आधुनिक कोर्ट
जिमनास्टिक — अभ्यास के लिए हॉल
बैडमिंटन — आधुनिक कोर्ट
टेबल टेनिस — अलग कक्ष
कुश्ती — रेसलिंग कोर्ट
योग व अन्य गतिविधियां — मल्टी-पर्पज हॉल
खिलाड़ियों की सुविधा — कैफेटेरिया, किचन, चेंजिंग रूम और शौचालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें