रुदौली। कल्याणी नदी पर शुक्रवार को बनने वाले सेतु का शिलान्यास रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया। 9.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सेतु की आधारशिला रखी गई। इसके साथ ही क्षेत्र में 13.58 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी हुआ।
पारा हाजी और बाजपुर घाट के बीच बनने वाले इस सेतु की मांग लंबे समय से थी। सेतु बनने से ग्रामीणों को आवागमन, बाजार, स्कूल, अस्पताल और तहसील तक पहुंच में सुविधा मिलेगी। किसानों को उपज बाजार पहुंचाने में भी राहत होगी।
लोकार्पित परियोजनाओं में अशरफपुर-गोड़ियन पुरवा मिसिंग लिंक मार्ग, बेलपुर-गोड़ियन पुरवा संपर्क मार्ग, मवई-अशरफपुर-अनारपट्टी वाया बेलपुर मार्ग, पारा हाजी संपर्क मार्ग, एनएच-28 से सड़वाभेलू-सिन्नी-ढेमा मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य और गढ़ी बठौली संपर्क मार्ग शामिल हैं।