आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि में छात्र के सील कमरे को खुलवाकर घटना के संबंध में साक्ष्य संकलित
मिल्कीपुर। कृषि विश्वविद्यालय में छात्र यशपाल सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने बुधवार को छात्र के सील कमरे को खुलवाकर साक्ष्य बटोरे और कमरे के फोटोग्रॉफ्स लिए।
छात्र की मौत के तीसरे दिन कुमारगंज थानाध्यक्ष रतन सिंह और विवेचक एनडीए चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पटेल ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी सहित छात्रावास के वार्डन और सहायक को थाने में तलब करके उनसे कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने सवाल किया कि पुलिस के पहुंचे बिना छात्र के कमरे को क्यों खोला गया? इससे साफ परिलक्षित है कि कहीं सुसाइड नोट व अन्य साक्ष्य तो नहीं मिटा दिए गए? पुलिस के सवालों का जवाब देने में सभी को पसीना आ गया। घटना के बाद से आरोपी शिक्षक विश्वविद्यालय से फरार है।