फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हरियाली तीज उत्सव में लोकगीत, नृत्य और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

Tue, 18 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
नाका चुंगी स्थित एक होटल में आयोजित  हरियाली तीज उत्सव में मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
अयोध्या। नाका चुंगी स्थित एक होटल में आयोजित हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। हाथों में मेहंदी, हरी चूड़ियां, बालों में गजरा और हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन के गीतों पर उत्सव का रंग जमाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अल्मोड़ा से आईं मुख्य अतिथि हेमा बिष्ट, लखनऊ की नृत्य एवं रंगमंच कलाकार शोभा पटवाल और निर्णायक कामना बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक चौपाल में महिलाओं ने ढोलक की थाप पर कजरी, झूला और सावन के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए।
लोकगीत प्रतियोगिता में तोशी तिवारी विजेता रहीं, जबकि लोक नृत्य में स्मिता सहाय श्रीवास्तव ने बाजी मारी और डांस क्वीन का खिताब जीता। गेम क्वीन सुषमा, सावन सुंदरी पूजा सिंह, ओल्ड इज गोल्ड-गोल्डन ब्यूटी किरण पाठक और एक्टिव वूमेन क्वीन प्रतिमा पांडेय रहीं। तीज क्वीन का ताज सुमन उपाध्याय के सिर सजा। संचालन आन्या ने किया। संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा, कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा, रामकुमार, मेनका सिंह, रत्ना जायसवाल, यश कुमार, उन्नति मित्रा, देव कुमार मित्रा, श्वेता आहूजा, नंदनी यादव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें