फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पुणे और बंगलूरू के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद

Fri, 13 Mar 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
05 -एयरपोर्ट पर खड़ा इंडिगो का जहाज - संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभरा है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने वाले दिनों में हवाई संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है। 28 मार्च को सभी एयरलाइंस अपना समर शेड्यूल जारी करेंगी, जिसके बाद अयोध्या से पुणे और बंगलूरू के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने की संभावना है। इस समय अयोध्या से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और हिसार जैसे शहरों के लिए सीधी फ्लाइट उपलब्ध हैं। दिल्ली के लिए दिन में कई उड़ानें संचालित होती हैं, जबकि मुंबई और अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ान फ्लाइटें उड़ान भरती है। वर्ष 2024-25 में लगभग तीन लाख और 2025-26 में चार लाख से अधिक यात्रियों हवाई सफर किया। इसी कारण एयरलाइंस कंपनियां नए शहरों को अयोध्या से जोड़ने की संभावनाओं पर काम कर रही हैं। एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि समर शेड्यूल जारी होने के बाद नए रूट और उड़ानों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, अयोध्या से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें