26-गुप्तारघाट में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। मकबरा स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे किया गया। खिलाड़ियों को स्केटिंग की बारीकियों से अवगत कराने के लिए विशेषज्ञों की ओर से तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद गुप्तारघाट में स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुभाष यादव, असीम यादव, विजय और अरुण ने जीत हासिल की। स्केटिंग संघ के रवींद्र कुमार ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा निखर सके और वे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार हो सकें। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य नए खिलाड़ियों को स्केटिंग की तकनीकी जानकारी देना और उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से उन्हें संतुलन, गति नियंत्रण तथा सुरक्षा के साथ स्केटिंग करने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
26-गुप्तारघाट में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।-संवाद