फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी: हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में टेका माथा, मंदिर निर्माण की प्रगति का जाना हाल

Tue, 18 Nov 2025 03:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने पहले हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में माथा टेका। इसके बाद मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। इससे पहले रामकथा पार्क हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन से की। यहां उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला के समक्ष शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर पहुंचे। यहां रामलला की आरती के बाद उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश झुकाया। परिक्रमा करते हुए मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

विज्ञापन


दर्शन-पूजन के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश भी दिए। श्रीरामलला के दर्शन के बाद जब मुख्यमंत्री बाहर निकले तो बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें