फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विवाह पंचमी के दिन ध्वजारोहण समारोह ट्रस्ट के लिए चुनौती

Fri, 19 Sep 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
20- कारसेवक पुरम में पत्रकारों से बात करते चंपत राय- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संयोजन में 25 नवंबर (विवाह पंचमी) को भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारी की जा रही है। समारोह के लिए आठ हजार मेहमानों की सूची तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट ने इस आयोजन के लिए जिस तिथि का चयन किया है, उसी तिथि पर अयोध्या में राम विवाह का भव्य उत्सव होता है। इस उत्सव में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में राम विवाह के बीच ध्वजारोहण समारोह की तैयारी ट्रस्ट के लिए चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का भी मानना है कि विवाह पंचमी के दिन ध्वजारोहण समारोह बड़ी चुनौती है। सामंजस्य बैठाने, व्यवस्था बनाने पर मंथन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह समारोह प्राण प्रतिष्ठा जैसा नहीं होगा, लेकिन अप्रत्याशित होगा। राम विवाह के दिन शाम को अयोध्या के दर्जनों मंदिरों से राम बरात निकलती है।
समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होकर करीब तीन घंटे चलेगा। समारोह में पीएम या राष्ट्रपति के आने के सवाल पर कहा कि अभी हमने किसी को निमंत्रण नहीं भेजा है। जल्द ही रूपरेखा तैयारी होगा। बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों से लगभग आठ हजार मेहमानों को बुलाया जा रहा है। इसमें हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें