फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रतिबंधित पॉलिथिन मिलने पर पांच हजार जुर्माना, 12 ठेले जब्त

Sat, 08 Jun 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर छह दुकानदारों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अस्थायी तौर पर अतिक्रमण करने के आरोप में 12 ठेले जब्त किए गए हैं। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने दो माह के ठहराव के बाद फिर से प्रतिबंधित पॉलिथिन और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले तीन अप्रैल को नाका रोड पर हनुमानगढ़ी के पास एक प्रतिष्ठान में पांच टन प्रतिबंधित पॉलिथिन और प्लास्टिक के अन्य उत्पाद पकड़े गए थे। जब प्रवर्तन दल ने इसे जब्त करने का प्रयास किया तो व्यापारी आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद से अभियान स्थगित था। सूत्रों ने बताया कि इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों पर राजनीति दबाव भी था।

दो महीने बाद नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अब फिर से अभियान को गति दी है। अपर नगर आयुक्त सुमीत कुमार ने बताया कि पहले दिन राम मंदिर के आसपास, रामपथ और शहर में रिकाबगंज पर कई दुकानों में जांच की गई। छह दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलिथिन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इन दोनों इलाकों में अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए 13 ठेले-खाेमचे जब्त किए गए हैं। अब यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें