फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Sat, 14 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक एसके मौर्य ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना शेरपुर पारा के पास प्रयागराज हाईवे पर हुई, जहां एक कार ऑटो से टकरा गई। हादसे में शिवतर निवासी नरेंद्र कुमार (45) और खजुरहट निवासी कुलदीप कुमार (24) घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना में तेंदुआ माफी निवासी आशीष कुमार (33), कादीपुर मजरुद्दीनपुर निवासी सुशील कुमार (40) और बीकापुर निवासी मेराज अहमद (27) घायल हुए। प्रभारी कोतवाली दिनेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। पुलिस को अभी तक किसी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें