फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 341 स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त

Tue, 24 Mar 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में संचालित स्कूल वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले में कुल 814 स्कूल बस और 849 स्कूल वैन पंजीकृत हैं, जिनमें से 82 स्कूल बस और 259 स्कूल वैन की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। विभागीय अभिलेखों के अनुसार फिटनेस न कराने पर अब तक 128 वाहनों की पंजीयन पुस्तिका निलंबित की जा चुकी है। वहीं, 15 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके 65 वाहनों को नोटिस जारी किया गया है, जिनमें से 40 वाहनों का पंजीयन भी निलंबित किया जा चुका है। विभाग ने सभी वाहन स्वामियों और स्कूल प्रबंधन को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिया है कि फिटनेस समाप्त वाहनों की फिटनेस 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से करा लें।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन एपी सिंह ने बताया कि जिन वाहनों की आयु सीमा पूरी हो चुकी है, उनके प्रपत्र कार्यालय में जमा कर पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई कराएं और ऐसे वाहनों का संचालन बिल्कुल न करें। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें