फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फिरोज खान बने कृष्णा यादव, अपनाया सनातन धर्म

Sat, 28 Jun 2025 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। थाना कैंट अंतर्गत करम अली का पुरवा निवासी फिरोज खान ने शुक्रवार को इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म अपना लिया। फिरोज खान अब कृष्णा यादव बन गए हैं। बताया कि वह अंबेडकर नगर के मालीपुर क्रॉसिंग के पास स्थित बाजार के मूल निवासी हैं। लगभग 30 वर्ष पहले उसके पिता अब्दुल मजीद किसी काम से अयोध्या आए और यहीं बस गए। वह हिंदुओं के बीच पले-बढ़े हैं। काफी वर्ष पूर्व उसके मां-बाप का देहांत हो चुका है। उसका पालन-पोषण यादव परिवार के बीच हुआ है। वह सनातन धर्म से काफी प्रभावित है और भरतकुंड मंदिर अक्सर आते-जाते थे। महंत परमात्मा दास से सनातन धर्म स्वीकार करने की बात कही। शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा पाठ कर सनातन धर्म को स्वीकार किया। फिरोज खान ने बताया अब उसने नया नाम कृष्णा यादव रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें