फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाइक सवारों पर फायरिंग, एक घायल

Tue, 07 Oct 2025 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
47- घायल मयंक
विज्ञापन
जाना बाजार-तारुन। हैदरगंज थाना क्षेत्र के तकमीनगंज पुल के पास मंगलवार की शाम अयोध्या से लौट रहे दो युवकों पर बाइक सवारों ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हैदरगंज निवासी मयंक प्रताप सिंह (22) अपने साथी जाना बाजार निवासी अनुभव सिंह के साथ अयोध्या गए थे। सुल्तानपुर के पुरुषोत्तमपुर निवासी मयंक हैदरगंज के मैहर कबीरपुर में अपने नाना जंत्री सिंह के यहां रहते हैं। उनकी हैदरगंज में किताब की दुकान है। वह किताब तथा अन्य सामान लाने के सिलसिले में अयोध्या गए थे। वहां से देर शाम मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। तकमीनगंज पुल से लगभग 300 मीटर आगे तारुन-हैदरगंज मार्ग पर पंडित का पुरवा गांव के पास काली बाइक पर सवार दो हमलावरों ने ओवरटेक कर फायरिंग की। इसमें बाइक चला रहे मयंक के बाएं हाथ में गोली लगी और वह घायल होकर बाइक समेत गिर पड़े। इसके बाद हमलावर हवा में असलहा लहराते हुए जाना बाजार की तरफ भाग निकले। घटना के बाद अनुभव ने साथी मयंक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया। इसके साथ ही डायल 112 पर सूचना दी। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार, थाना अध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय ने मौके का मुआयना किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह हमलावारों को पहचान नहीं पाए। जांच के बाद ही घटना की पूरी जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें