फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बहन से छेड़खानी के विरोध पर दरोगा और सिपाही ने पीटा

Tue, 07 Oct 2025 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बाजार। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में वर्दी का रौब दिखाते हुए पुलिसकर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। फुफेरी बहन से अश्लील हरकत का विरोध करना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि सिपाही ने उसके साथ न केवल मारपीट की,बल्कि उसकी बाइक भी उठा ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी अयोध्या से कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मवई थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी नीरज रावत ने बताया कि बीते तीन अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी फुफेरी बहन सोनम के साथ आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए रुदौली आधार केंद्र जा रहे थे। जैसे ही वह विगनिया पुल के पास पहुंचे, वहां पर तैनात सिपाही राम किशुन यादव और दरोगा गजेंद्र त्रिपाठी ने बाइक रोक ली। इसके बाद सोनम के कंधे पर हाथ रखकर उसे किनारे ले जाकर अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। जब हमने इसका विरोध किया तो वह भड़क गए और हमारी पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने तत्काल प्रधान को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस वाले उसकी बाइक के सभी कागजात होने के बावजूद उसे थाने उठा ले गए। नीरज का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे धमकी देते रहे कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो उस पर फर्जी मुकदमा लगाकर जीवन बर्बाद कर देंगे। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन सिपाही और दरोगा ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगा। वहीं क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम ने बताया शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें