फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आसमान से बरसने लगी आग, झुलस रहे चेहरे; अस्पतालों में स्किन बर्न, लाल चकत्ते, डैंड्रफ के रोगी बढ़े

Sun, 19 Apr 2026 04:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में आसमान से बरस रही आग से अस्पताल में त्वचा रोगियों की भीड़ बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। ओपीडी में स्किन बर्न, लाल चकत्ते, डैंड्रफ आदि के रोगियों की भरमार होने लगी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जिला अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते डॉ. आरबी वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में आसमान से बरस रही आग लोगों के चेहरे झुलसाने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, जहां स्किन बर्न, लालिमा, अधेड़ी, डैंड्रफ आदि के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों ने इन दिनों खास सतर्कता बरतने की अपील है।

विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह से सूरज की तपिश बढ़ी है। सुबह 11 बजे तक ही तापमान 40 डिग्री पार कर रहा है। रोजी-रोटी के चक्कर में लोग बाहर निकलने को विवश हैं। ऊपर से शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के कारण भी लोगों का घर से निकलना मजबूरी है। इस बीच जरा सी लापरवाही उन्हें बीमार कर रही है। हमारी टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी का जायजा लिया तो तेज धूप का दुष्प्रभाव साफ दिखा।

कई लोग वायरल की चपेट में आ रहे

वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा ने बताया कि तेज धूप के कारण लोगों के चेहरे लाल हो रहे हैं। उन्हें अधेड़ी भी हो रही है। चेहरे व शरीर पर लाल दाने निकल रहे हैं। जांघों पर चकत्ते बन रहे हैं, जो बाद में दाद का रूप ले रहे हैं। सिर में पसीने के कारण डैंड्रफ का खतरा बढ़ा है। इसके अलावा चिकन पॉक्स, लाल दानों के साथ बुखार और चकत्ते आदि की समस्या बढ़ी है। कई लोग वायरल की चपेट में भी आ रहे हैं। रोज की ओपीडी में लगभग 40% मरीज इन्हीं समस्याओं से पीड़ित होकर आ रहे हैं।

इस तरह करें बचाव

डॉ. आरबी वर्मा ने बताया कि यदि संभव हो तो धूप में निकलने से बचें। जरूरी काम से निकलना भी है तो सिर पर सफेद रंग की टोपी लगाएं। पूरी बांह के हल्के व ढीले सूती कपड़े पहनें। खूब पानी पियें, रसदार फल का सेवन करें। तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करें। छांछ, दही व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। सुबह हल्का नाश्ता जरूर लें और जंक फूड से बचें। किसी तरह की दिक्कत होने पर खुद से क्रीम या दवाओं का सेवन न करके चिकित्सीय परामर्श जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें