फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लक्ष्मी स्वीट्स में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस तिराहे स्थित लक्ष्मी स्वीट्स में मंगलवार शाम करीब चार बजे मीटर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान बंद होने के कारण शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख दुकानदार को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की लपटें तेज होने और दुकान के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने के कारण तीन दमकल वाहनों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दुकान में रखे छह कॉमर्शियल सिलिंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
व्यस्त सिविल लाइंस क्षेत्र में दुकान होने के कारण आग के आसपास फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से स्थिति गंभीर होने से बच गई। हालांकि, आग से दुकान में रखा सामान और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
अब कुछ नहीं बचा....
दुकान मालिक लक्ष्मण माखेजा के पिता गेडूमल माखेजा का 30 अगस्त को निधन हो गया था। मंगलवार को रामनगर कॉलोनी स्थित अमर शहीद संत कंवर राम धर्मशाला में उनकी पगड़ी रस्म थी। इसी दौरान दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिवार के महेश कुमार दुकान की स्थिति देखकर भावुक हो गए और कहा, अब कुछ नहीं बचा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। एमपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें