अमानीगंज। खंडासा के अंजरौली बाजार में सोमवार सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा करीब आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अंजरौली गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि रविवार शाम को वह दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे बाजार के लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें देखकर उन्हें सूचित किया। आग से पंखे, बल्ब, बिजली के तार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। (संवाद)