फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्यावासियों पर विष वमन करने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : हिंदू महासभा

Sat, 08 Jun 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारत हिंदू महासभा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अयोध्यावासियों के खिलाफ विष वमन करने वाले तत्वों पर एफआईआर दर्ज कर दंडित करने की मांग की है। हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट से चार बार विधायक और दो बार सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर हिंदू विरोधी ताकतों की ओर से षड्यंत्र रचा गया। षड्यंत्र के अंतर्गत सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को देशद्रोही, धर्मद्रोही, रामद्रोही, गद्दार, आस्तीन का सांप जैसे संबोधनों से अपमानित किया जा रहा है। यह षड्यंत्र है। अयोध्यावासियों और शेष भारत के मध्य नफरत का बीज बोने का। हर वर्ग को इस पर सचेत रहना चाहिए। उन्होंने अयोध्या की जनता से अपील की कि अपमानित करने वाले संदेशों को लेकर थाने में संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें