फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तांत्रिक समेत 11 के खिलाफ एफआईआर का आदेश

Thu, 12 Feb 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कुष्ठ रोग ठीक करने के बहाने 2.20 लाख रुपये हड़पने के मामले में तांत्रिक सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सतीश कुमार मगन की कोर्ट ने दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि थाना कैंट क्षेत्र के पलिया शाहबादी गांव की महिला उसके पति व पुत्र कुष्ठ रोग से पीड़ित थे। जेठानी श्रीमती ने ठीक करने के लिए तांत्रिक राधेश्याम कनौजिया को बुलाया। पहले 50 हजार नकद व 20 हजार का सामान फिर एक लाख नकद व 50 हजार रुपये के सामान तांत्रिक को दे दिया। तीन दिन में रोग के ठीक होने का लिखित पत्र भी तांत्रिक राधेश्याम कनौजिया ने दिया। रोग ठीक नहीं होने पर जब रुपयों की मांग की गई तो तांत्रिक ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की। कोर्ट ने जेठानी श्रीमती, तांत्रिक राधेश्याम कनौजिया, जितेंद्र, मिंदर, शांती, सीताराम, गीता, गंगाराम, राम सुमेर, इंद्रजीत व महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश थाना कैंट पुलिस को दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें