फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जानकी मंदिर हड़पने की साजिश में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से अयोध्या के मंदिरों की जमीन हथियाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के प्रमोद वन स्थित जानकी मंदिर का आया है। प्रकरण में सीजेएम के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ छल करते हुए फर्जी कागजात तैयार करके उसका पंजीयन कराने और कूटरचित कागजात को असली के रूप में प्रयोग करने की प्राथमिकी थाना कोतवाली अयोध्या में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकी मंदिर की कीमती संपत्ति को हथियाने के लिए राजस्थान सहित प्रदेश के कई जिलों के लोगों ने साजिश रचकर एक फर्जी महज्जरनामा तैयार कराया। अयोध्या के कई नामी महंतों के हस्ताक्षर से तैयार कराए गए महज्जरनामा को उप निबंधक सदर के कार्यालय में पंजीकृत भी कराया गया। मंदिर के महंत व सरवराहकार मदन मोहन दास को जब जानकारी हुई तो कोर्ट का सहारा लिया। न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रमोद वन स्थित जानकी मंदिर के महंत राम स्वरूप दास उर्फ निमिया बाबा के दो चेले सुदामा दास व मदन मोहन दास रहे। महंत राम स्वरूप दास के वर्ष 2016 में निधन के बाद मदन मोहन दास को मंदिर का महंत बनाया गया। वर्ष 2025 में शिष्य सुदामा दास की भी मृत्यु हो गई।
मदन दास को अयोध्या के महंतों ने जानकी मंदिर का सरवराहकार बनाया। ललितपुर जिले के पठा विजयपुरा गांव निवासी राम कुमार दास ने संजय मिश्रा, सत्यम, शिवम, बलराम दास, राम अशीष व अशोक पांडेय के साथ मिलकर साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें