फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर युवक पर एफआईआर, करणी सेना ने घेरा थाना

Mon, 09 Mar 2026 08:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना परिसर का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर अरविंद सोनकर ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने आरोप लगाया कि रविवार को जब उन्होंने एक उत्पीड़न के मामले में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अब्दुल रहमान से फोन पर बात करनी चाही तो क्राइम इंस्पेक्टर ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इससे नाराज होकर करणी सेना के दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र के लखौरी गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू ने दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई एक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इस पोस्ट को लेकर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया।
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शनि सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और कहा कि मामला दिल्ली से जुड़ा था और युवक ने केवल सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। एसीएसटी एक्ट की धाराएं लगा दी गईं, जो सरासर गलत और बदले की भावना से प्रेरित है। सीओ सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें