फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून को

Mon, 20 Apr 2026 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के लिए संशोधित समय सारणी जारी कर दी गई है। इसके तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को होगा। जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना में आंशिक संशोधन के बाद यह कार्यक्रम तय किया गया है। मतदाताओं के दोहराव हटाने और कंप्यूटरीकरण का कार्य 21 अप्रैल से 28 मई तक चलेगा।
विज्ञापन


इसके बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग और मतदाता सूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया 29 मई से 09 जून तक पूरी की जाएगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक अधिकारी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। यह जानकारी सभी संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित की जाएगी। पुनरीक्षण के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुले रहेंगे ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें