फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दशहरा पर इस बार नहीं होगी फिल्मी कलाकारों की रामलीला

Sun, 26 Jul 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फिल्म कलाकारों की लोकप्रिय अयोध्या रामलीला का आठवां संस्करण इस वर्ष दशहरे के अवसर पर अयोध्या में नहीं होगा। इसका मंचन 10 से 20 अक्तूबर तक दिल्ली में किया जाएगा। हालांकि, अयोध्या में भी रामलीला का आयोजन होगा। अयोध्या में इसका मंचन 15 से 25 जनवरी के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि दशहरे के दौरान अयोध्या में उपयुक्त स्थान मिलने में कठिनाइयां आती हैं। पिछले कई वर्षों से वर्षा और तूफान के कारण रामलीला के मंच को क्षति पहुंचती रही है। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए इस साल दशहरे पर दिल्ली में मंचन का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में यह रामलीला 10 से 20 अक्तूबर तक चलेगी। जनवरी 2027 में अयोध्या में रामलीला मंचन करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि इस वर्ष भगवान शिव की भूमिका में बिंदु दारा सिंह और राजा जनक की भूमिका में राकेश बेदी नजर आएंगे। रावण का किरदार जाने-माने अभिनेता और गायक अरुण बक्शी निभाएंगे। सांसद मनोज तिवारी और सांसद रवि किशन भी इस वर्ष रामलीला में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। पिछले साल अयोध्या में आयोजित रामलीला को 62 करोड़ से अधिक राम भक्तों ने देखा था। अयोध्या की रामलीला ने पिछले वर्ष एक नया डिजिटल रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें