फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मरीज दिखाने को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ व हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अकबरपुर हाईवे पर शहनवां चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम मरीज दिखाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ के बाद घंटों हंगामा हुआ। मारपीट में मरीज के नाक व शरीर में चोट आई है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पहुंचकर अस्पताल का घेराव किया। इस दौरान अकबरपुर हाईवे पर आवागमन लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खोलवाया, लेकिन देर शाम तक अराजकता का माहौल रहा।
विज्ञापन

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के शहनवां निवासी पूर्व सैनिक अब्दुल सलीम (60) का आरोप है कि किडनी में संक्रमण की वजह से वह बुधवार को मेडीसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में यूरोलॉजिस्ट डॉ. शशांक वर्मा को दिखाने आए थे। जांच में विलंब होने पर वह रिपोर्ट नहीं दिखा सके तो बृहस्पतिवार को दोबारा पहुंचे। रिसेप्शन पर मौजूद स्टाफ ने 25वां नंबर बताया। वह बैठकर इंतजार करते रहे। 25वें नंबर पर वह गए तो डॉक्टर ने डांटकर भगा दिया। इसके बाद डॉक्टर भी सीट से उठ गए। विरोध करने पर उनके एक स्टाफ ने हाथ पकड़कर बाहर कर दिया। बाद में पूरा स्टाफ इकट्ठा होकर उनके ऊपर हमलावार हो गया। मारपीट में उन्हें नाक, मुंह व शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। एक स्टाफ ने तो पिस्टल भी तान दिया।
उधर, मारपीट की सूचना पर शहनवां के ग्रामीण काफी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हो गए। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर कोतवाली अयोध्या, नगर कोतवाली की पुलिस पहुंची तो अस्पताल के बाहर अकबरपुर हाईवे पर जाम जैसे हालात दिखे। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने भीड़ को इधर-उधर कराकर यातायात बहाल कराया लेकिन आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए छानबीन शुरू की। बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के आरोपों को खारिज किया है। डॉ. शशांक वर्मा ने बताया कि मरीज जबरदस्ती दिखाने के लिए घुस आया। अपनी बारी आने पर दिखाने को कहा गया तो उनके साथ आई एक महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने अस्पताल के बाहर खड़े उनके दो वाहनों का शीशा तोड़ दिया। गाड़ी का शीशा तोड़ते समय ग्रामीणों ने परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। कुछ युवकों ने आकर जान से मारने की धमकी भी दी।
ग्रामीणों व मरीज का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पिटाई करने के बाद अपने ही लोगों से खुद ही कारों को तोड़वा दिया। बाद में अपने ही लोगों से कैमरे भी उतरवा दिए। वहीं, मरीज के बेटे मो. अशरफ का आरोप है कि एक युवक अस्पताल से बाहर आया और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन एक सिपाही ने पिस्टल ले जाकर अंदर रखवा दिया।
-कोतवाल अयोध्या डॉक्टर के केबिन में बैठकर सीसीटीवी खंगाल रहे थे। लेकिन अस्पताल के मुख्यद्वार पर खड़े वाहनों को तोड़ने की सीसीटीवी फुटेज 06:30 बजे तक नहीं दिख सकी थी। इससे तोड़फोड़ की घटना ही हकीकत अब तक सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें