फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: किसान पर जानलेवा हमला, फायर मिस होने से बची जान

Tue, 28 Jul 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर क्षेत्र में ट्यूबवेल की देखभाल करने गए किसान पर जानलेवा हमला किया गया। विपक्षियों ने तमंचे से फायर किया जो मिस हो गया जिससे किसान की जान बच गई। आरोप है कि हमलावरों ने पिटाई कर उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी जाते समय पांच हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

हरिनाथपुर गांव के सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी ट्यूबवेल पर थे। ताला बंद करते समय देवनपारा निवासी सुधीर, आदित्य और पूरे दुबान निवासी महेंद्र कुमार ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने सुरेंद्र को गिराकर कनपटी पर तमंचा लगाया और ट्रिगर दबा दिया। हालांकि, फायर मिस होने से उनकी जान बच गई। इसके बाद हमलावरों ने पिटाई की। सुरेंद्र के शोर मचाने पर गांव के आसपास के लोग, बहन और पिता मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर हमलावर जेब से पांच हजार रुपये और बाइक की चाबी निकालकर भाग निकले। हमलावरों ने कुल्हाड़ी और ईंटों से बाइक भी तोड़ दी।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। घायल किसान का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें