फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: खेत में पानी भरने गए किसान की धारदार हथियार से हत्या, इकलौते बेटे की लाश देख पछाड़ खाकर गिरे घरवाले

Tue, 24 Jun 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में धान रोपाई से पहले खेत में पानी भरने गए किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इकलौते बेटे की लाश देखकर घरवाले पछाड़ खाकर गिरे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में धान की रोपाई से पहले खेत में पानी भरने गए युवा किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इकलौटे बेटे की हत्या की खबर मिली को घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया गांव की है। गांव निवासी किसान नागेंद्र यादव की हत्या हुई है। वह धान की रोपाई के लिए रात में ट्यूबवेल से खेत में पानी भरने गया था। रात में खेत में ही रखी चारपाई पर सो गया। सुबह चारपाई पर रक्तरंजित अवस्था में उसका शव मिला। 

खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया

बताया गया कि नागेंद्र जिला जज के रिटायर ड्राइवर राम प्रकाश यादव का इकलौता बेटा था। वह खेती करता था। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पिता राम प्रकाश यादव की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें