फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर मैं शक्तिमान होता तो भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाता: मुकेश खन्ना

Mon, 23 Mar 2026 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
 प्रेस क्लब में वार्ता करते अभिनेता मुकेश खन्ना।
विज्ञापन
अयोध्या। शहीद दिवस के अवसर पर अयोध्या में आयोजित जय हिंद हस्ताक्षर अभियान की पत्रकार वार्ता अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर मैं शक्तिमान होते तो भारत को सबसे पहले अखंड हिंदू राष्ट्र बनाते और कंधार से मलेशिया तक पूरा क्षेत्र भारत का हिस्सा होता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैकड़ों क्रांतिकारियों को आज तक उचित सम्मान नहीं मिल सका है। कई शहीदों को अब तक आधिकारिक दर्जा तक नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की कि क्रांतिकारियों के नाम पर सड़कों और चौक-चौराहों का नामकरण किया जाए, उन्हें पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए और उनके नाम पर पुरस्कार व मेडल शुरू किए जाएं।
कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जय हिंद हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई, जिसके माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित मांगों के लिए समर्थन जुटाया जाएगा।
विज्ञापन

अभिनेता मुकेश खन्ना ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि मंदिर का आर्किटेक्चर बेहद भव्य है। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के समय उन्हें आमंत्रण मिला था, लेकिन भीड़ के कारण वे उस समय नहीं आए।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू का योगदान रहा है, लेकिन अनेक क्रांतिकारी बिना आजादी देखे ही शहीद हो गए और उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।
अभियान के तहत देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर शहीदों के सम्मान से जुड़ी मांगों को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह और राष्ट्रीय सचिव दीपक त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें