37-नेत्र शिविर में इलाज के लिए पहुंचे लोग
तारुन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर अहिरौली में जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद की ओर से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय मतऊ का पुरवा परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 865 मरीजों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान 72 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज निशुल्क किया जाएगा। शिविर में डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. अमित प्रजापति, विपिन बिहारी और कृष्णा शर्मा की चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में अमरनाथ निषाद, बिंदु निषाद, ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव, बृजेश कुमार, रण विजय राव और शीतला प्रसाद ने सहयोग दिया।