फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी

Sun, 18 Jan 2026 08:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
34-​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अति​थि प्रदेश सह मंत्री शिवम मिश्रा।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। युवा संगम के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरु क्रिकेट एकेडमी को पराजित कर जीत दर्ज की। मकबरा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 185 रन ही बना सकी। मैच का आकर्षण मो. आसिफ की बेहतरीन शतकीय पारी रही, जिन्होंने दमदार बल्लेबाजी कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में प्रदेश सह मंत्री शिवम मिश्रा ने दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश सचिव, इतिहास संकलन राजीव पाठक, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, क्रिकेट कोच उत्तम गुप्ता एवं उमा प्रसाद वर्मा ने किया। प्रदेश सह मंत्री शिवम मिश्रा ने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क के साथ खेलते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में महानगर सह मंत्री आदर्श चतुर्वेदी, जिला संयोजक दिवाकर चौरसिया, महानगर खेलो भारत संयोजक ज्ञानेंद्र कुमार, महानगर सोशल मीडिया संयोजक राहुल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें