फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जीत के जश्न के साथ मिल्कीपुर उप चुनाव पर नजर

Wed, 05 Jun 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लोकसभा सीट पर सपा की जीत के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर चर्चायें शुरू हो गई हैं। सपा खेमे से जुड़े संभावित प्रत्याशियों की चर्चा करने लगे हैं तो भाजपा खेमे में भी इसे लेकर उत्साह दिख रहा है। वह भी 2022 में खोई विरासत सहेजने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन

सुरक्षित सीट मिल्कीपुर विधानसभा पर सपा से अवधेश प्रसाद 2022 में विधायक निर्वाचित हुए थे। मंगलवार को उनके सांसद बनने के बाद अब यहां उपचुनाव होना तय है। इसे लेकर अभी फिलहाल अधिकारिक तौर पर किसी ने कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन जनता, सपा कार्यकर्ता और समर्थकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई हैं। कौन इस सीट पर सपा का प्रतिनिधित्व करेगा, इसके भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
बेटे को लड़ाएंगे अवधेश या किसी और को मिलेगा मौका
मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अवधेश प्रसाद अपने बेटे को चुनाव लड़ाएंगे या किसी अन्य को भी मौका मिलेगा, इसे लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, इस पर निर्णय तो शीर्ष नेतृत्व लेगा, लेकिन माना जा रहा है कि ज्यादा संभावना बेटे को ही लड़ाने की है क्योंकि अमेठी की सुरक्षित विधानसभा सीट जगदीशपुर से 2017 के चुनाव में उन्होंने बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिला दिया था, लेकिन उस समय वह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई तो अजीत चुनाव नहीं लड़ सके थे।
विज्ञापन

अवधेश प्रसाद की पत्नी रह चुकी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
वर्ष 2005 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान अवधेश प्रसाद की पत्नी सोना देवी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उस समय सूबे में सपा की सरकार थी और अवधेश प्रसाद सोहावल से विधायक व समाज कल्याण मंत्री थे। ऐसे में पत्नी के भी चुनाव लड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
गोरखनाथ के समर्थकों में उत्साह
वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हार चुके मिल्कीपुर के पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा की भी उपचुनाव को लेकर तैयार हैं। उनसे जुड़े समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले चुनाव में हुई चूक पर चर्चायें भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें