फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि और किसान देश के विकास की रीढ़ : डॉ. पीके कनौजिया

Fri, 13 Feb 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो- 05- रेडियो किसान दिवस पर मौजूद किसान व अन्य- संवाद
विज्ञापन
तारुन। करनाईपुर में शुक्रवार को रेडियो किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कनौजिया रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कृषि और किसान देश के विकास की रीढ़ हैं। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने कहा कि हमें खेती में अलग-अलग प्रकार की खेती करनी होगी। पशुपालन भी करना होगा तभी हम सफल होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में सह फसली खेती से अलग मुकाम बनाने वाले किसान राज बहादुर वर्मा के कार्यों की तारीफ की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने कहा कि जब तक देश का किसान समृद्ध नहीं होगा और कृषि से उनकी आय दोगुनी नहीं होगी, तब तक भारत विकसित देश नहीं बन सकता। विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, फसल संरक्षण, जैविक खेती, गन्ना उत्पादन एवं विपणन संबंधी जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर और समय पर परामर्श लेकर किसान उत्पादन बढ़ा सकते हैं तथा लागत कम कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने सिंचाई, खाद-बीज की उपलब्धता और फसलों के उचित मूल्य से जुड़े मुद्दे उठाए। किसानों ने बताया कि गांव स्तर पर ऐसे आयोजन से उन्हें सीधे विशेषज्ञों से संवाद का अवसर मिलता है और रेडियो के माध्यम से प्रसारित जानकारी खेती के लिए उपयोगी सिद्ध होती है। कार्यक्रम के दौरान किसान प्रश्नोत्तरी, किसान चर्चा और लोक गायन का आयोजन किया गया। कृषि विभाग ने प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में अजीत वर्मा ,रवि सिंह, परमानंद पाठक सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें