अयोध्या। रामनगरी के कनक महल में में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा प्रवाचक मोहित शरण ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचन से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु देर तक रामनाम और भजनों में डूबे रहे।
विज्ञापन
कथा प्रवचन के दौरान मोहित शरण ने कहा कि प्रभु श्रीराम केवल एक राजा नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, करुणा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि रामकथा मानव जीवन को सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाती है। जहां रामकथा का श्रवण होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार स्वतः होने लगता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। रामकथा व्यक्ति को परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराती है।