फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आज जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ, दवा रहित इलाज पर करेंगे मंथन

Fri, 12 Dec 2025 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
19- सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते एक्यूपंक्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी
विज्ञापन
अयोध्या। एक्यूपंक्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में किया गया है। इसमें देश-विदेश के करीब 300 चिकित्सक शिरकत करेंगे, जो दवा रहित इलाज पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. नीलेश पटेल ने बताया कि एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार से यह संगोष्ठी आयोजित की गई है। इसमें कमर दर्द, सर्वाइकल, गठिया, जोड़ों व घुटने के दर्द जैसी पुरानी समस्याओं के साथ-साथ लकवा, माइग्रेन, ईएनटी (कान–नाक–गला) संबंधी रोग, एलर्जी, अस्थमा और त्वचा रोगों के कम खर्च और कम समय में प्रभावी उपचार पर चर्चा होगी।
संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञ लाइव डेमो और प्रैक्टिकल सेशन के माध्यम से नई तकनीकों को प्रदर्शित करेंगे। संगोष्ठी में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, आदि जगहों के 30 से अधिक वरिष्ठ एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन


महासचिव डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि एक्यूपंक्चर दवा रहित, सुरक्षित और किफायती चिकित्सा पद्धति है, जो पुरानी और जटिल बीमारियों में तेजी से राहत देती है। यह संगोष्ठी चिकित्सकों के लिए सीखने, शोध बढ़ाने और अनुभव साझा करने का बड़ा मंच साबित होगा। डॉ. माधवी पटेल ने बताया कि एक्यूपंक्चर को मुख्यधारा की चिकित्सा व्यवस्था में स्थापित करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर केपी मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें