फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सेल्फी विद लाभार्थी में उत्कृष्ट नारी शक्ति का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा के सेल्फी विद लाभार्थी अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम हाईवे के एक होटल में आयोजित होगा। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, महामंत्री रश्मि रावल और कृतिका अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
विज्ञापन



अभियान की प्रदेश संयोजक और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडेय ने शुक्रवार को यहां बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना है। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से संपर्क किया। उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता भी फैलाई।

डॉ. पांडेय ने बताया कि यह सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि एक संवाद रहा। इसमें हमने यह भी देखा कि योजनाओं से कैसे महिलाओं का जीवन बदला है। प्रदेश भर से चयनित 20 महिला कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश और जिला इकाइयों की सहभागिता रहेगी। समारोह को लेकर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें