फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हर सुबह राम की परिक्रमा, फिर तराशते थे प्रतिमा

Mon, 26 May 2025 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के प्रथम तल पर राजा राम माता सीता के साथ विराजित हो चुके हैं। जल्द ही श्रद्धालुओं को उनके दर्शन भी मिलने लगेंगे। राम दरबार की मूर्तियों को राजस्थान के प्रख्यात मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय ने तराशा है। मूर्तिकार का कहना है कि यह सिर्फ पत्थर को आकार देने का काम नहीं था, बल्कि एक साधना थी, एक तप था। हर दिन काम शुरू करने से पहले वह हनुमान चालीसा का पाठ और घर के बगल राम मंदिर में रामजी की परिक्रमा करते थे, फिर छेनी हथौड़ी उठाते थे।
विज्ञापन

मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय ने अमर उजाला को दूरभाष पर राम दरबार के निर्माण की साधना के बारे में जानकारी दी। राम दरबार की मूर्ति का निर्माण जयपुर में उन्होंने अपनी टीम के साथ किया है। बताया कि शारदीय नवरात्र 2024 में उन्होंने राम दरबार समेत सप्त मंडपम व परकोटा के मंदिरों के देव विग्रह का निर्माण शुरू किया। आठ महीने में सभी मूर्तियां बनकर तैयार हुई हैं। सत्यनारायण के लिए मूर्तिकला एक पूजा है। वे हर एक पत्थर पर मूर्ति नहीं भाव गढ़ते थे। बताया कि उनके घर के सामने एक राम मंदिर है। रोजाना सुबह वह मंदिर में विराजमान श्रीराम की 540 परिक्रमा करते थे, फिर हनुमान चालीसा का पाठ, इसके बाद मूर्ति तराशने का काम शुरू करते थे।
उनका मानना है कि जब तक मन पूरी तरह राम में रमा न हो, तब तक हाथ पत्थर को छूने योग्य नहीं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि, उनका यह अनुशासन, श्रद्धा और समर्पण राम दरबार की मूर्ति में झलकता नजर आएगा। उनके साथ 25 कारीगरों की टीम काम करती थी, रोजाना करीब 10 घंटे तक पत्थरों में भगवान के दिव्य स्वरूप को आकार दिया जाता रहा। राजा राम की मूर्ति में शौर्य यानी बहादुरी, सौम्यता और आदर्श के भाव दर्शाए गए हैं। राम दरबार समेत परकोटा व सप्त मंडपम की कुल 18 मूर्तियां बनाने में संगमरमर की 19 शिलाओं का प्रयोग किया गया है। सात्विक तरीके से रहने वाले व शाकाहारी कारीगरों को ही मूर्ति निर्माण में लगाया गया था।
विज्ञापन

राम मंदिर के प्रथम तल पर बने सिंहासन पर राम दरबार की मूर्तियों को विराजमान किया जा चुका है। मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय अपने तीन साथियों के साथ सिंहासन पर मूर्ति की सेटिंग यानी स्थापना करने में जुटे हैं। बताया कि सीताराम की मूर्ति एक पत्थर पर बनी है। शेष मूर्तियां अलग-अलग पत्थर पर बनी हैं, सभी को इस तरह स्थापित करना है कि राम दरबार का भव्य स्वरूप निखर कर सामने आ सके। इस काम में वे इंजीनियरों के साथ पिछले तीन दिनों से लगे हुए हैं। भरत व शत्रुघ्न सीताराम की मूर्ति के उत्तरी व दक्षिणी तरफ चंवर हिलाते खड़े रहेंगे, जबकि लक्ष्मण व हनुमान की मूर्ति बैठी मुद्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें