34-नियांवा में दीपावली पर्व पर पटाखे जलाते बच्चे।-संवाद
अयोध्या। प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य और ऐतिहासिक रही। दीपोत्सव के अवसर पर सरयू तट से लेकर नगर की गलियों तक दीपों की लौ ने ऐसा आलोक बिखेरा कि मानो स्वयं त्रेतायुग लौट आया हो। हर घर, हर आंगन और हर मंदिर दीपों की पंक्तियों से जगमगा उठा।
दीपावली के अवसर पर सोमवार को रामनगरी का कोना-कोना आस्था के दिव्य प्रकाश से आलोकित होता नजर आया। भगवान श्रीराम के लंका विजय कर लौटने की खुशी तो थी ही, दीपोत्सव में नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी रामनगरी उत्सव मनाती दिखी। घर-घर में खुशी के दीप जले, चौक-चौराहों से लेकर मठ-मंदिर रोशन हुए। दीपावली का पर्व सोमवार को जिले में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शाम होते ही शहर व ग्रामीण इलाके रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग हो उठे। घर और मंदिरों में गणेश भगवान, मां लक्ष्मी की शुभ मुहूर्त में विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई। बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने परिवार के साथ जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने एक दूसरे की मिठाई भेंटकर शुभकामनाएं दी। चारों तरफ मिट्टी के दीपक और फूलों की रंगोली से आकर्षक ढंग से घर-आंगन सजाए गए। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी पूजन-अर्चन किया गया। शाम होते ही पूरा शहर रंग बिरंगी लाइटों से रोशन हो उठा। घरों में मोमबत्तियां भी जलाई गई, लोगों ने जमकर आतिशबाजी की विशेषकर बच्चों व युवाओं में खूब उत्साह दिखा।