फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बच्चे के भीतर संभावनाओं का विशाल भंडार : प्रो. मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग के कला कुंभ क्लब व हिंदी भाषा प्रयोजनमूलक विभाग के साहित्य सृजन क्लब ने बाल दिवस पर बच्चों के सपनों को नई उड़ान विषय पर वशिष्ठ परिसर के तुलसी भवन में व्याख्यान आयोजित किया। व्याख्यान में आवासीय परिसर के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्रा शामिल हुए।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि हर बच्चे के भीतर संभावनाओं का विशाल भंडार छिपा होता है। जरूरत केवल सही दिशा में प्रोत्साहन और एक सक्षम वातावरण की होती है। बच्चों का चरित्र निर्माण नैतिकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी नाम है। कला कुंभ की संयोजक डॉ. प्रतिभा ने कहा कि बचपन जीवन का सबसे सुंदर अध्याय है। इसे हमें खुशियों, सीख और अच्छे संस्कारों से भरना है। कहानी के माध्यम से उन्होंने बच्चों में नैतिकता, मानवीय मूल्यों, उदार चरित्र और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साहित्य सृजन क्लब की संयोजक डॉ. सुमन लाल ने कहा कि हम सभी को अपने अंदर के बाल मन को सदैव जीवित रखना चाहिए। समाज तभी सुरक्षित है, जब उसकी अगली पीढ़ी मूल्यवान और संस्कारों से संपन्न हो। इस दौरान डॉ. श्याम बहादुर समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें