फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जमीन के सौदे में 30 लाख रुपये की ठगी, भाजपा नेता के नाम से धमकाया

Fri, 14 Nov 2025 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन के सौदे में धोखाधड़ी और धमकी के एक गंभीर मामले में थाना कैंट क्षेत्र के निवासी बृजेश कुमार ने अदनान खान पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तीन वर्ष से न रजिस्ट्री, न पैसे वापस हो ने पीड़ित कनीगंज निवासी बृजेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने निवासी मिर्जापुर माफी निवासी अदनान खान को जमीन खरीदने के लिए 30 लाख रुपये दिए थे। इसमें से 28 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे जबकि 2 लाख रुपये नकद दिए गए थे। इस लेनदेन के लिए नोटरी पर विक्रय अनुबंध भी तैयार कराया गया था।

बृजेश के अनुसार, बाद में उन्हें जानकारी हुई कि अदनान खान ने कूटरचित कागजात तैयार कराकर जमीन उनके नाम करने के बजाय धोखा देने की कोशिश की। करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री उनके पक्ष में की गई, और न ही धनराशि वापस की गई। इससे पीड़ित और उसका परिवार मानसिक तथा आर्थिक रूप से परेशान है। प्रार्थी ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि जब वह अदनान खान से अपने पैसे वापस करने की मांग करते हैं तो वह अपने पिता और भाजपा नेता के नाम से धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें