फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चोटिल पैरों से भी नहीं डिगा हौसला

Wed, 18 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पैरों में चोट के बाद बांधा अंगौछा।
विज्ञापन
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा में महिलाओं ने अपने हौसले और संकल्प से नारी शक्ति की मिसाल पेश की। पैर चोटिल होने के बाद उस पर रुमाल बांधकर उन्होंने अपनी परिक्रमा पूरी की। रास्ते में भजन-कीर्तन करती महिलाओं के समूह आकर्षण का केंद्र बने रहे। युवतियों और किशोरियों ने भी पूरे उत्साह के साथ परिक्रमा की। देवरिया से आई शीतलता ने बताया कि उनके पति काफी समय तक बीमार रहते थे।
विज्ञापन

कई जगह इलाज कराने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। पति के स्वस्थ होने के बाद उन्होंने परिक्रमा शुरू की। लगातार चौथी बार परिक्रमा करने पहुंची हैं। पिछले दो वर्षों से पति भी उनके साथ परिक्रमा कर रहे हैं। गोंडा की निशा के लिए यह बचपन से चली आ रही पारिवारिक परंपरा है।
बताया कि जब से होश संभाली तब से उनके बाबा को परिक्रमा करते देखती आ रही हैं। पिता भी उनके साथ जाते थे। उन्हीं को देखकर उन्होंने भी परिक्रमा शुरू की। शादी के बाद भी यह सिलसिला जारी है। बस्ती की माधुरी दुबे पिछले करीब पांच वर्षों से लगातार परिक्रमा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें