कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते कुलपति
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान व प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार को लेकर शुक्रवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई।
कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों को फाइलों का निस्तारण तय समय में करने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने छात्र-छात्राओं के नाम सुधार और अंकपत्रों की त्रुटियां दूर करने के लिए स्पष्ट नीति बनाने की बात कही। उपाधि विभाग को आवेदन के 10 दिन में डिग्री उपलब्ध कराने तथा सत्रवार उपाधियां कॉलेजों को भेजकर रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
आरटीआई के लंबित मामलों और परीक्षा मूल्यांकन भुगतान संबंधी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। परिसर की सुरक्षा के लिए ओवरहेड विद्युत तार भूमिगत केबल में बदलने को कहा।