फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आठ साल से चकमार्ग पर अतिक्रमण, नहीं हुई कार्रवाई

Sat, 11 Jul 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम करमा कोड़री के किसान अरुण कुमार पांडेय पिछले करीब आठ वर्षों से अपने खेत तक पहुंचने वाले चकमार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल सहित विभिन्न अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


किसान अरुण पांडेय का आरोप है कि ग्राम सभा के गाटा संख्या 302, 316, 321 एवं 330 के चकमार्ग पर दबंगों ने अतिक्रमण कर खेती की है। इससे उनके और अन्य किसानों के खेतों तक आवागमन बाधित है। वर्ष 2019 से 2026 तक लगातार शिकायतें दर्ज कराई गईं। दस्तावेज के अनुसार, राजस्व टीम ने कई बार मौके पर पैमाइश की और अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। हाल ही में उप जिलाधिकारी सदर ने भी पत्र जारी कर चकमार्ग को राजस्व अभिलेखों में दर्ज बताया। उन्होंने बीडीओ को चकमार्ग की पटाई कराकर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, किसान का कहना है कि जमीन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें