31- डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अबीर उड़ाते शिक्षक - संवाद
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में होली की छुट्टी से पहले शनिवार को शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक रंगोत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पर्व आपसी सद्भाव, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह, उप कुलसचिव डॉ. रीमा श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव बृजनंदन दूबे व सतप्रिय सामंत ने भी कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में अनूप सिंह, राजेश सिंह, शिवेंद्र तिवारी, डॉ. आलोक मिश्रा, सुधीर सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, अवनी दीक्षित, अनिल, राजू कुमार, बालकुमार, श्रीकृष्णा, जयशंकर मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।