फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होली पर चढ़ा डीजे का खुमार, थिरकने को तैयार युवा

Sat, 28 Feb 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
07- होली पर बजने के लिए तैयार डीजे- स्वयं
विज्ञापन
अयोध्या। अभी तो पार्टी शुरू हुई है...रामनगरी में होली का रंग चढ़ने लगा है। इसके साथ ही डीजे का खुमार भी सिर चढ़कर बोल रहा है। रंग और गुलाल के साथ संगीत की धुनें होली की मस्ती को दोगुना करने वाली हैं। शहर में उड़ते अबीर-गुलाल के बीच आधुनिक साउंड सिस्टम का तड़का लगाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

शहर की तंग गलियों से लेकर ग्रामीण अंचलों की चौपालों तक हर जगह डीजे की बुकिंग को लेकर उत्साह है। फाल्गुन की मस्ती में इस बार केवल पारंपरिक फाग ही नहीं, बल्कि हाई-वोल्टेज बेस वाले गानों का शोर भी घुलेगा। होली से तीन दिन पहले ही शहर के प्रमुख डीजे संचालकों के पास बुकिंग की मांग आ रही है।
गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकने की तैयारी में जुटी हैं। युवाओं का कहना है कि बिना संगीत के होली का रंग फीका लगता है। जोगीरा सारा रारा और रंग बरसे जैसे पारंपरिक गीतों के साथ लेटेस्ट चार्ट बस्टर्स के रीमिक्स वर्जन की खास मांग है।
विज्ञापन

नाका के डीजे संचालक मोहित ने बताया कि सहालग के चलते अधिकांश डीजे पहले से बुक हैं। मांग के अनुरूप आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। ज्यादातर ग्राहक हाई-बेस और फ्यूजन गानों की डिमांड कर रहे हैं।
उदया चौराहा के डीजे संचालक ताहिर ने बताया कि इस बार लोग साधारण स्पीकर के बजाय पावरफुल बेस साउंड सिस्टम पसंद कर रहे हैं। होली के दिन करीब 20 छोटे डीजे बॉक्स और 10 बड़े बॉक्स बुक हो चुके हैं। साउंड का छोटा बॉक्स 5000 रुपये और बड़ा बॉक्स लाइट के साथ 10 हजार रुपये में बुक हो रहा है।
वजीरगंज के डीजे संचालक अमन ने बताया कि युवाओं में बॉलीवुड गानों के फ्यूजन का जबरदस्त क्रेज है। होली के लिए स्पेशल मिक्स गानों की सूची तैयार कर ली गई है। बिजली की समस्या से बचने के लिए लोग डीजे के साथ जनरेटर की भी एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। कहा कि अब तक करीब 30 बुकिंग मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें