फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कर्मचारी ने एजीएम पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Sun, 05 Apr 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज (अयोध्या)। क्षेत्र में एक निजी कंपनी के अधिकारी पर उसके ही कर्मचारी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि साथियों के बीच-बचाव से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन




यह घटना शनिवार को शेरवाघाट गांव में केसीसी प्राइवेट लिमिटेड की अफसर मेस में हुई। कंपनी में एजीएम पद पर कार्यरत अरुण कुमार महतो खाना खा रहे थे, तभी मेस कर्मचारी राकेश कुमार रजक ने उन पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से महतो के गले में गंभीर घाव हो गया। साथी अधिकारियों ने तुरंत घायल महतो को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।



घायल अधिकारी अरुण कुमार महतो पंजाब के फिरोजपुर जिले के मुदकी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। हमलावर कर्मचारी राकेश कुमार रजक मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। राकेश कंपनी में खाना खिलाने का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोसाईंगंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें