फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महापंचायत में एकता और शिक्षा पर जोर

Sun, 22 Mar 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राजेपुर में सूर्यवंश क्षत्रिय समाज की महापंचायत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरा बाजार। राजेपुर में सूर्यवंश क्षत्रिय समाज की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें विभिन्न जिलों से आए लोगों ने सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर भगवान बख्श सिंह और गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक पदों पर आसीन होने का आह्वान किया। महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक गुरु प्रसाद सिंह ने समाज को एक सूत्र में बांधने और मान-सम्मान की रक्षा पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार बताया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने सूर्यवंश शिरोमणि भगवान श्रीराम के वंशजों को बधाई दी। उन्होंने सभी लोगों से सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। जिससे समाज उन्नति कर सके। कार्यक्रम का संचालन लाल साहब सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें