फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भ्रामक खबर चलाने पर विधायक ने दी विधिक कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 23 Feb 2026 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। समाजवादी पार्टी से बागी गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने कुछ यूट्यूबर पत्रकारों को सोशल मीडिया पर चेतावनी दी है। उनके खिलाफ भ्रामक खबर चलाने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उन्होंने ऐसा कदम उनके सपा में वापस जाने की सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से उठाया है।
विज्ञापन

सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि ''''मैं अपने कुछ यूट्यूबर पत्रकार व अन्य पत्रकार साथियों से अनुरोध करता हूं, जो अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए भ्रामक खबरें चला रहे हैं कि वह पुनः समाजवादी पार्टी में वापसी करना चाहते हैं। कृपया मेरे बारे में मेरी फोटो लगाकर इस प्रकार की खबरें प्रसारित न करें और न ही समाजवादी पार्टी में मेरी वापसी के बारे में कोई कयास लगाएं। जहां तक मेरी जानकारी में है कि मेरे साथ समाजवादी पार्टी से निष्कासित कोई अन्य साथी विधायक भी समाजवादी पार्टी में वापस नहीं जाना चाहते हैं। कुछ पत्रकार लिख रहे हैं कि माया मिली न राम। मैं उनको बताना चाहता हूं कि प्रभु श्रीराम तो हमें मिल गए और माया की हमें आवश्यकता नहीं। अनुरोध है कि अपनी दुकानदारी चलाने के लिए इस तरह की भ्रामक खबरों का प्रयोग न करें, नहीं तो मुझे आपके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।'''' सोशल मीडिया पर उनकी इस टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में भी चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें