फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नेबुलाइजर लगते ही वृद्धा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय श्रीराम अस्पताल में दस्त की शिकायत पर भर्ती एक महिला की नेबुलाइजर लगते ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर नशे में इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मौके पर आए अधिकारियों ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया, तब वह शव लेकर रवाना हुए। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल में अराजकता का माहौल रहा।



अयोध्या धाम के बाबू बाजार निवासी आशुतोष गुप्ता ने अपनी 78 वर्षीय मां सरोजा देवी को दस्त होने पर सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उनकी सांस फूलने लगी तो उन्होंने अस्पताल में मौजूद एक चिकित्सक को बुलाया। आरोप है कि चिकित्सक ने उन्हें नेब्युलाइजर लगवाया, जिसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों का आरोप है कि इलाज करने वाला डॉक्टर नशे की हालत में था। मौत के बाद जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो वह मौके से भाग निकला। इससे नाराज परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे और डॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर रवाना हो गए।

प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। सीएमएस ने संबंधित चिकित्सक को बुधवार को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें