फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शहर में 1.31 करोड़ से बन रहे आठ नए शौचालय

Fri, 14 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत आठ स्थानों पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इन कार्यों पर करीब 1.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिल सकेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सूर्यकुंड के पास 13.62 लाख से, पालकी खाना के पास 11.37 लाख से, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत चित्रगुप्त नगर वार्ड के उसरू मोहल्ले में प्राथमिक विद्यालय के सामने 11.37 लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण हो रहा है।
इसके अलावा अयोध्या कैंट बस स्टेशन परिसर में 13.62 लाख रुपये से, सुभाषचंद्र बोस वार्ड में बेबी आइसक्रीम गली में 13.62 लाख और मधुसूदन स्कूल परिसर के पास 13.62 लाख रुपये की लागत से आठ सीटर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से सुल्तानपुर अंडरपास के नीचे और लता चौक के निकट कच्ची पार्किंग स्थल पर आकांक्षी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य पर 53.84 लाख रुपये खर्च होंगे।
अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि शहर में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यकता वाले स्थानों को चिह्नित कर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आमजन के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें